पढ़ते रहे #जनयूग के प्रहरी
हमारे ब्लॉग जनयुग के प्रहरी "जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरणा और सकारत्मक भाव के आधार पर ब्लॉग में आप जीवन के हर पहलू पर आधारित लेख पढ़ सकते हैं, जैसे कि प्रेरणा, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत विकास, जैविक खेती संबधित जानकारी और जीवन के अनुभव। हमारा उद्देश्य आपको संघर्ष के साथ आगे बढ़ना और जीवन में नई दृष्टि प्रदान करना है और आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना है।" धन्यवाद
Tuesday, September 19, 2023
कर्म से भाग्य बदलता है
कर्म से भाग्य बदलता है सोच से नहीं गरीब और अमीर की सोच में अन्तर क्या होता है, अब हम पहले इस बात को समझते हैं कि दोनों में से किसी की आर्थिक व्यवस्थापन बिगड़ जाती हैं तो अधिकांश अमीर यह सोचते हैं कि पैसा आएगा तो हम काम करेंगे जिससे की पहले से अधिक सुदृढ़ता आ सकें और गरीब यह सोचता है कि कुछ काम करूंगा तो पैसा आएगा जिससे आर्थिक व्यवस्थापन में सुधार आएगा अब अन्तर यहां दोनों की सोच में हैं कि हम कैसे सक्षम बनेंगे लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हम बिना कुछ किए सक्षम नहीं हो सकते हमें काम तो करना पड़ेगा दूसरी बात हम यहां यह समझेंगे कि बिना समय गंवाए हमें जो अवसर मिल रहा है विवेकपूर्ण तरीके से उस काम में लग जाना ही समझदारी होती हैं चाहे अतित आपका आर्थिक संपन्नता में जिया हो या कमजोरी में....हम किसी सुअवसर की तलाश में बैठे समय खराब करते देते हैं तो बहुत सारे अवसर हमारे हाथ से निकल जाते हैं कर्म करते हुए अवसर को तलाशे तो अमीर हो या गरीब उनकी लगन और मेहनत में सक्षमता होती हैं न कि इंतजार में....हम भाग्य को दोष न दे क्योंकि कर्म के बिना कुछ भी नहीं है और न ही किसी वक्त को दोष दे, समय तो सब के लिए समान होता है चाहे वो गरीब हो या अमीर, महत्व यहां पैसों का होता है व्यक्ति का नहीं अतः मेहनत करो पैसा बनेगा तो नए रिश्ते खड़े हो जायेंगे अन्यथा अपने खास भी पहचाने से मना कर देंगे।।
Subscribe to:
Posts (Atom)
समय का चक्र और संघर्ष की कहानी
जनयुग के प्रहरी में आप पढ़े 😊 समय का चक्र और अज्ञातवास की कहानी, संघर्ष की कहानी समय का पहिया घूमता रहता है, और हमें अपने जीवन में कई बार ...