Saturday, June 24, 2023

AI टूल्स किसानों के लिए बनेगा हर पल मार्गदर्शक

AI टूल्स किसानों के लिए बनेगा हर पल मार्गदर्शक प्रौद्योगिकी के इस युग में किसानों के लिए AI टूल्स बड़ा लाभ दिलाने में सहायक होगा इसके लिए महत्वपूर्ण चीज होगी डाटा कलेक्शन आने वाले समय में ऐसे ऐसे उपकरण हमे उपलब्ध होंगे जिसकी मदद से हम हमारी खेती को उगाने से लेकर फसलों में जलवायु के आधार पर कोनसा बीज हमें इस्तेमाल करना चाहिए उसकी गुणवत्ता कितनी हैं, कीतना हमें खाद देना चाहिए पानी का PH लेवल कितना हैं मिट्टी के अनुकूल पानी की व्यवस्था कितनी होना चाहिए कम पानी या बंजर जमीन में कम पानी के चलते या खारे पानी में भी हम कोनसी फसल का बढ़िया उत्पादन कर सकते हैं इसकी पुरी जानकारी हमें AI टूल्स के माध्यम से मिलेगी, फसलों में हो रहे नुकसान के बारे मे सटीक जानकारी और उपाय भी बताया जाएगा कि आपको क्या करना चाहिए ताकि आपकी पौधो की ग्रौथ पैदावार अधिक हो सके, सप्लाई चैन को समझ कर हमें अधिक कीमत वाली लिस्ट भी मिलेगी की किस फसल की पैदावार में अधिक फायदा होगा, फसल की बिमारी का भी पता लगाकर साथ सटीक उपाय भी बताएगा अतः प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल निकट भविष्य में किसानों को बेहतर परिणाम देंगे आवश्यकता रहेगी AI तकनीकी को समझने की जिसका हमें हर क्षैत्र में आर्थिक क्रान्ति लाएगा।।

पढ़ते रहे #ब्लॉग जनयुग के प्रहरी

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें ताकि नई नई जानकारी अपडेट होती रहे
 https://youtu.be/2wgT8b7mcmg  👈🏻 क्लिक करें

Friday, June 23, 2023

टेक्नोलॉजी से हम कितना लाभ लें सकते हैं

टेक्नोलोजी से हम कितना लाभ लें सकते हैं AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी खोज हैं जिससे हमें कई फायदे तो कुछ नुकसान भी होगा जैसे जॉब या अन्य दुविधाएं.... लेकिन मुख्य बात यह है कि हम इसको कितना समझते हैं और कितना लाभ लें सकते हैं यह हमारे ऊपर निर्भर करेगा, समय के साथ धाराओं की दिशा में बहना हमने सिख लिया और हवा के रुख को फॉलो करते हुए जीवन में कुछ कर गुजरने का सिद्धांत बना लिए तो टेक्नोलोजी हमें कई नई दिशाएं प्रदान करेंगी AI की क्षमताएं अनन्य हैं हमारी कल्पना से परे हमें कई जानकारियां उपलब्ध हो सकती हैं बशर्ते हम कितना अध्ययन करते है इस टेक्नोलोजी को समझने का उसी हिसाब से हमारे लिए उपयोगिता होगी, आर्थिक लाभ भी हम इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से चाहे जितना ले सकते हैं हमारी क्षमताओं से अधिक कार्य और कम समय में हर वो कार्य या मार्गदर्शन मिलेगा इससे जो हम टेक्नोलॉजी की दुनिया से उम्मीद रखते हैं, आधुनिक युग में अतित की कल्पनाओं से बाहर की कार्य क्षमताए मशीन द्वारा की जा रही हैं ठीक ऐसा ही निकट भविष्य में होने वाला है जो आज हम सोच भी नहीं सकते हैं वो आने वाले कल में मशीनों द्वारा होगा अतः प्रोद्योगिकी हमें बहुत कुछ देने को बैठी है लेकिन हम लेना क्या चाहते हैं और इससे कितना बड़ा लाभ ले सकते हैं यह हमारे ऊपर निर्भर करेगा आधुनिक युग को समय पर समझें समय रहते टेक्नोलोजी हमें फ़ायदा देगी।।

पढ़ते रहे #ब्लॉग जनयुग के प्रहरी

Wednesday, June 21, 2023

क्या जॉब कम हो जाएगी ए आई टूल्स से

क्या जॉब कम हो जाएगी ए आई टूल्स से यदि हमने हवा के रुख के हिसाब से चलना सिख लिया तो हमे आर्थिक विकास में किसी भी प्रकार से दिक्कत नहीं आएगी हमारी योग्यता के हिसाब से जॉब मिलती है तो करना चाहिए अन्यथा समय रहते टेक्नोलोजी का उपयोग करके हमे उसका पुरा फायदा उठाना चाहिए लेकिन पहले इसे समझना होगा कि टेक्नोलोजी वास्तविकता में हमें कितना सहयोग कर सकती हैं जो कि हमारी कल्पना के बाहर हैं, यदि आप यह सोच रहे हैं कि यह मै नहीं कर सकता तो समझ लीजिए आपने अत्यधिक मददगार AI को आपने पुरा समझा ही नहीं अधूरा ज्ञान प्रॉब्लम खड़ी करता है, पहले कंप्लीट अपडेट होना पड़ेगा लेकिन कुछ बड़ा परिवर्तन चाहते हो तो बड़ी सोच रखनी होगी गहराई तक समझना होगा यह तो फिक्स हैं कि आने वाले समय में बेरोजगारी बढ़ेगी कुछ उदाहरण से समझते हैं कि पहले हाथ से खुदाई होती थी अब जेसीबी से, लोडिंग अनलोडिंग में क्रेन आ गई, पुस्तकों की जगह KUKUFM और GIGL पुस्तक पढ़ कर सुना रहा, टीवी केबल की जगह इंटरनेट आ गया, डिजिटल युग ने बहुत बदलाव ला दिया, ठीक उसी तरह AI से भी बड़ा बदलाव आने वाला है अतः समय के साथ निर्णय लेकर हमारी क्षमताओं को सही दिशा में लगाएं चाहे जॉब हो या बिजनेस अपनी अलग पहचान बनाएं।।

पढ़ते रहे ब्लॉग #जनयुग के प्रहरी

Sunday, June 11, 2023

बेटी का रिश्ता बाप के लिए बड़ी चुनौती

बेटी का रिश्ता बाप के लिए बड़ी चुनौती है एक तरफ बेटी के साथ ससुराल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो दूसरी तरफ कई समाजों में बेटियों के जन्म दर की कमी के कारण कई बेटो के रिश्तो में दिक्कते आना आम बात हो रही है,,,बेटी का किसी परिवार में अवतरण होना भी एक सौभाग्य की बात है,
 बेटे बेटियों का लालन पालन और समानता के अधिकार के साथ शिक्षा के साथ संस्कार एवम् संस्कृति का ज्ञान देना एक माता पिता एवम् परिवार को भी साथ में बहुत से विषयों पर संयमित जीवन जीना होता है तथा जिस घर में बिटिया पल रही होती हैं वहां हमारी संस्कृति के माहौल में रहना सबके लिए आवश्यक होता है क्योंकी आजकल के चल रहे ट्रेंड जिसमें असीमित और अनावश्यक आवश्यकताओं के बिच जी रहा है समाज ... जिसमें सीमित साधनों की उपयोगिता को समझाना एक बाप के लिए बेटी की परवरिश कितनी चुनौती पूर्ण होगी यह किसी बड़े अनुष्ठान से कम नहीं बावजूद इसके बेटी के ससुराल वाले पाखंडी निकल जाएं तो कितनी दुःखद बात होगी इसका अंदाज सिर्फ संस्कारमय जीवन शैली के साथ त्याग और तपस्या करने वाले को ही होगा अन्य किसी को नहीं, जिस घर में बेटी नहीं होती उसको तो इसका अंदाज कम होता है लेकिन बहुत बार ऐसा होने पर भी वो भूल जाते हैं कि बहु बेटी का रूप होती हैं जब बेटे और बेटी में फर्क भी नहीं समझना और साथ ही संतानों को आवश्यक आजादी के साथ संस्कार पाना संतानों के लिए भी उस समय सहज होगा जब हमने ऐसे वातावरण का निर्माण किया होगा अन्यथा आधुनिकता मार्ग भटकाव में देरी नहीं करेगा अतः रिश्ते उसी घर में करे जहा संस्कार हो, संस्कृति का भान हो, समधी जीवन पर्यन्त रिश्ते की गरिमा को समझता रहे और बहू में बेटी का रुप देखें अन्यथा हमारे समधी का चुनाव पश्चाताप की आग में जलाता रहेगा।।

पढ़ते रहे ब्लॉग जनयुग के प्रहरी 


समय का चक्र और संघर्ष की कहानी

जनयुग के प्रहरी में आप पढ़े 😊 समय का चक्र और अज्ञातवास की कहानी, संघर्ष की कहानी  समय का पहिया घूमता रहता है, और हमें अपने जीवन में कई बार ...