Tuesday, August 29, 2023

अपना हैं ये भूल मत करना कभी

अपना हैं ये भूल मत करना कभी कोई रिश्ता खास नहीं होता विशेष तो उनको दूर रखना चाहिए जो हमारे दुःख में साथ नहीं थे, क्योंकि जो दुःख में साथ नहीं होता उन्हें खुशी में शामिल नहीं करना चाहिए, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे जो सुख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे लेकिन असली हकदार तो वो होते हैं जिन्होंने विषम परिस्थितियों को गहराइयों से समझा और जीवन में सामान्य अनुकूलता आए उस हेतु सहयोग किया न कि सलाह दी,... परेशानी में सलाह की नहीं सहयोग की आवश्यकता होती है दुनियां अपनो की नहीं क्षमताओं की होती है, आर्थिक संपन्नता से नए रिश्ते  बन जाते हैं विपरीत परिस्थितियों में अपने भी मुंह मोड लेते हैं, हम स्वयं जितने अपने हैं उससे अधिक अपना कोई नहीं, हमारी दक्षता को विस्तारित करना चाहिए न कि दुःख को, कहानी के पात्र बना कर रख देंगे यदि हमने अपनी योग्यता का इस्तेमाल नही किया तो, कहानी के पात्र कब तक बनेंगे लेखक बनना चाहिए , हम कितने शुद्ध हैं हमारी भावनाएं कितनी शुद्ध है दुनियां को कोई फर्क नहीं पड़ना अतः हमारे कौशल की उपेक्षा कभी नहीं करना चाहिए हम इतिहास को गढ़ने का सामर्थ्य रखते हैं हमेशा याद रखना चाहिए।।

पढ़ते रहे ब्लॉग #जनयुग के प्रहरी को

No comments:

Post a Comment

समय का चक्र और संघर्ष की कहानी

जनयुग के प्रहरी में आप पढ़े 😊 समय का चक्र और अज्ञातवास की कहानी, संघर्ष की कहानी  समय का पहिया घूमता रहता है, और हमें अपने जीवन में कई बार ...