स्वतंत्र सोच बनाना कठिन हैं क्योंकि हमारा चेतन मन हमारे अवचेतन मन के अधीन होता हैं, हमारी सोच हमारे आस पास के वातावरण पर निर्भर करता हैं, यदि हमनें उन चीजों को समझ लिया की हमें वो करना चाहिए जो हमारे लिए सही है उसके लिए हम हमारी स्वतंत्र सोच बनानी होगी जिसके लिए हमें आत्म चिंतन और हमारे इर्द गिर्द वातावरण को पूर्णतया विवेकशीलता से समझना आवश्यक होता हैं, हमारी सोच और आगे की क्रमिक प्लानिंग को लोग उनके विवेक से बदल देते हैं क्योंकि हमारे सोच को बदलने का काम वो लोग कर सकते हैं जहां हम उनकी योजना के अनुरूप चलने लग जाते हैं वो हमारे दिमाग में ऐसी विचार धाराओं से तैयार कर देते हैं कि हमारा मन मस्तिष्क उनकी सोच के साथ चलने लग जाता हैं और हमारे द्वारा वो ही कार्य करवाया जाता हैं जो वो लोग चाहते हैं, जिसका उदाहरण माइंड रीडर हमारे साथ प्रेक्टिकल कर के बताते हैं और हमारी सोच उनके अधीन होकर काम करने लगती हैं, जीवन में बहुत बार ऐसा कई लोगो के साथ होता हैं जहां उनकी निर्णय क्षमता को छिन्न भिन्न कर देते हैं और व्यक्ति हताष होकर असफलता का मार्ग प्रसस्त हो जाता हैं अतः जीवन में अच्छे मुकाम को पाना चाहते हैं तो हमारे मन को स्वतंत्र रूप देकर निर्णय शक्ति को सुदृढ़ बनानी चाहिए ताकि कोई भी हमारे सफल मार्ग में बाधा नहीं बनें और जीवन में आर्थिक आजादी के साथ सुकून का जीवन व्यतीत करने का सफल प्रयास कर सकें !!
पढ़ते रहे ब्लॉग जन युग के प्रहरी
No comments:
Post a Comment