आईना सबसे बड़ा गुरु होता है दुनियां के मोटिवेशनल आर्टिकल पढ़ लो, स्पीच सुन लो, कुछ नहीं होगा जब तक अंदर से आवाज नहीं आती कि हमें यह यह कार्य करना हैं, सुबह का अलार्म आपको निर्देशित करेगा कि 5 बज गए हैं तुम उठ जाओ लेकिन उठना तुम्हें पड़ेगा , काम दुनियां में बहुत पड़ा है हमारा विजन क्लियर होना चाहिए कि हमें करना क्या है नहीं करने वाले आलसी लोगों को कितना भी मोटीवेट करो कुछ काम नहीं आयेगा कुछ कर गुजरने का हौंसला रखने वाले एक लाइन से इतिहास बना डालते हैं ऐसे अतीत और वर्तमान में सैकड़ों उदाहरण मिल जायेंगे इसलिए करना क्या है बनना क्या है खुद तय करे वही बनोगे, क्योंकि तुम्हारे अन्दर के संकल्प और मेहनत से परिणाम आएगा दुनियां सिखाती भी है और भटकाती भी है निर्णय तुम्हारे काम आयेंगे *न उम्र आड़े आएगी और न ही शिक्षा का स्तर* सिर्फ़ काम करने का तरीका और जुनून तुम्हारे नए आयाम स्थापित करेगा खुद के अनुभव को दुरुस्त कर लो हर काम आसान लगेगा अन्यथा सब कुछ मुश्किल नजर आएगा चाहे जॉब करो या बिजनस अतः दुनियां की सीख लेने से पहले ख़ुद को फॉलो करें ,आत्मसाद करे ,आइने में स्वयं को देखे, खुद को समझें, खुद की सुने, मंज़िल मिलेगी जो तुम चाहते हो।।
पढ़ते रहे ब्लॉग #जनयुग के प्रहरी
No comments:
Post a Comment